तेजस्वी सेवार्थ सेवा आश्रम

 तेजस्वी सेवार्थ सेवा आश्रम



यह  एक सामाजिक एव परोपकारी आश्रम हैं जिसके कुछ निम्नलिखित उद्द्येश्य हैं जो इस प्रकार हैं




संगठन का उद्देश्य 

1.समाज मे हो रही कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता लाना व संगठनात्मक तरीके से उसका विरोध करना ।





2. अनाथालय, वृद्धा आश्रम, महिला आश्रम, केंद्र इत्यादि की जनपद स्तर पर स्थापना करना।



3. सर्व धर्म समानता का प्रचार प्रसार करना, गौवंश पालन करना, लावारिश पशुवों हेतु पशुपालन केंद्र की स्थापना करना इत्यादि



4. तेजस्वी आश्रम द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर समाज को जागरूक करना, बेटी पढ़ावो बेटी बचावो के लिए समाज को जागरूक करना, वृक्षारोपण इत्यादि



5. किसान को एक जुटकर उनके अधिकार व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनावो कि जानकारी देना, कृषि को कुसल व रोजगार युक्त कैसे बनाया जाये जानकारी हेतु प्रशिक्षित कार्यशालावो का आयोजन कराना इत्यादि



6. तेजस्वी सेवार्थ सेवा आश्रम द्वारा  हमारे समाज मे  ऐसे वृद्धजन जो की बिल्कुल निआश्रित हों उनको आश्रम में  रखकर  उनका स्वागत कर तथा  उनकी उनके  उम्र  तक हृदय से  सेवा का कार्य करना



7. आश्रम परिवार द्वारा माह के अंतिम तिथि को  आश्रम प्रांगण में एक निशुल्क शिविर के माध्यम से रोग पीडि़तों को चिकित्सा सुविधा में मदद करना



8. आश्रम परिवार द्वारा कुपोषण एवं  अन्य व्याधियों के निवारण हेतु  बालक, बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं के लिए शिविरों का आयोजन करवाना तथा विभिन्न आहार एवं औषधि व अन्य प्रकार के विटामिन्स आदि का निशुल्क वितरित करना ताकि आश्रम से जुड़ा कोई भाई बहन कुपोषित तथा दिव्यांग न पैदा हो



9. आश्रम  परिवार द्वारा समाज में  दिव्यांगजन बच्चो के लिए भविष्य में उज्वल भविष्य के लिए बीमा सहायता फंड की ब्यवस्था करवाना ताकि एक निश्चित समय के बाद उस धन के सहयोग से वह स्वावलम्बी बन सके


10. आश्रम परिवार की आधिकारिक सदस्य के सहयोग एवं आश्रम परिवार के प्रयास के द्वारा लेख-लेखन, तथा संगीत प्रेमियों की प्रतिभा को उभारने के लिए आश्रम परिवार के द्वारा प्रतिभावान बच्चो को  विषय क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने हेतु  उन्हें मंच उपलब्ध करवाना


11. आश्रम परिवार  द्वारा जनपद के उन  अत्यंत आर्थिक रूप से गरीब  मेधावी छात्र जो पठन पाठन में हर क्षेत्र में उन्हें पारंगत हाशिल हो उनका आश्रम परिवार में नाम पंजीकृत कर उन्हें छात्रवृत्ति उपलब्ध करना। जिससे कि उन्हें उनके पढ़ाई में सहयोग मिल सके।


12. आश्रम परिवार हर धर्म हर परिवार के वह बच्चे जो  शिक्षा एवं पठन पाठन में अत्यन्त कमजोर हैं उन छात्रो के सहायतार्थ हेतु आश्रम में निशुल्क शिक्षा जैसे कि कोचिंग सेंटर के माध्यम से उन्हें मजबूत बनाएगी ताकि वह किसी भी प्रतियोगिता में बेहिचक हिस्सा ले पाए


13. आश्रम परिवार द्वारा अत्यंत निर्धन व  बेसहरा परिवार की बच्चियों को उनकी शादियां कराने मे सहयोग करना व ऐसी  शादियों के लिए तेजस्वी सेवार्थ सेवा आश्रम परिवार की ओर से दहेज़ मुक्त सामूहिक विवाह सम्पन्न करना।


14.  आश्रम परिवार का उद्देश्य है कि  किसी भी क्षेत्र में दैवी आपदाओ जैसे भूकंप, बाढ़,  सूखाग्रस्त, महामारी एवं अन्य दैवी प्राकृतिक आपदा क्षेत्रों में निशुल्क राहत सहायता शिविर लगाना व पीड़ित लोगो की मदद करना।











15. आश्रम परिवार के सौजन्य से विधवा एवं विवाह विक्षेद्दीत  महिलाओं की आर्थिक सहायता करना व उनके जीविकोपार्जन के लिए लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना करना।

Comments